मासूम छात्रा से नाबालिग छात्र ने किया बलात्कार, पीडि़ता ने बच्चे को जन्म दिया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर/बालेसर.
जिले के एक गांव में मासूम छात्रा से उसी के साथ पढऩे वाले एक छात्र ने बलात्कार किया। पीडि़ता ने उम्मेद अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। पीडि़ता के बयान के आधार पर पुलिस ने बलात्कार व पोक्सो में मामला दर्ज कर तीनों छात्रों को हिरासत में लिया।
पुलिस उपाधीक्षक के अनुसार तेरह वर्षीय एक मासूम बालिका को रविवार रात पेट दर्द की शिकायत हुई। इस पर परिजन उसे उम्मेद अस्पताल ले गए, जहां जांच में वह गर्भवती पाई गई। इतना ही नहीं, पीडि़ता ने प्री-मैच्योर बच्चे को जन्म भी दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। महिला पुलिस अधिकारी के साथ पुलिस अस्पताल पहुंची और पीडि़ता के बयान लिए। इस आधार पर गांव की सरकारी स्कूल में उसके साथ पढऩे वाले तीन युवकों के खिलाफ बलात्कार व पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बाल कल्याण समिति को भी मामले से अवगत कराया। पीडि़ता नवीं कक्षा की छात्र है। तीनों आरोपी भी उसी की स्कूल में पढ़ते हैं।
पीडि़ता का आरोप है कि करीब आठ-नौ माह पहले गांव की स्कूल से घर लौट रही थी। तब रास्ते में आरोपी आए व उसे एक मकान में ले गए, जहां एक सहपाठी छात्र ने उसके साथ बलात्कार किया था। जबकि अन्य दोनों छात्र कमरे के बाहर पहरा देते रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों छात्रों को हिरासत में लिया है। तीनों नाबालिग बताए जाते हैं।
बाल संरक्षण आयोग ने लिया प्रसंज्ञान
मासूम छात्रा से बलात्कार व उसके बच्ची को जन्म देने का पता लगने पर राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने प्रसंज्ञान लिया। वे अस्पताल पहुंची और चिकित्सकों से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष धनपत गुर्जर से भी बात की। साथ ही पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/386Uqp6
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment