पशु चिकित्सालय में लगा है एक वर्ष से ताला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पंचायत समिति लूणी व धवा क्षेत्र के गांवों के कई पशु चिकित्सालय व उप पशु चिकित्सालय में न तो पशु चिकित्सक है और ना ही पशुधन सहायक। इससे पशुपालकों को पशुओं के उपचार को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धुंधाड़ा कस्बे के पशु चिकित्सालय में करीब एक वर्ष से ताला लगा है। चिकित्सालय में पशुओं के उपचार करने के लिए लगा ट्रेविस जंग खा रहा है। पशु चिकित्सालय में धुंधाड़ा सहित आस-पास के दर्जनों गांवों के पशुपालक पशुओं के उपचार के लिए यहां आते हैं, लेकिन चिकित्सालय पर लगे ताले को देखकर निराश होकर लौटते हैं। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों को पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सक व पशुधन सहायक लगाने की मांग की, लेकिन पशुपालकों की परेशानी दूर नहीं हुई।

रोहिचा खुर्द व कलां में नहीं लगे चिकित्साकर्मी
रोहिचा खुर्द व रोहिचा कलां में तीन वर्ष पहले उप पशु चिकित्सालय खुले, लेकिन ये चिकित्सालय खुलने के बाद आज तक पशु चिकित्साकर्मी ही नहीं लगाए गए।
यहां भी नहीं हैं पशु चिकित्सक

सतलाना, शिकारपुरा, सर व कांकाणी सहित अनेक गांवों के पशु चिकित्सालयों में न तो पशु चिकित्सक हैं, ना ही पशुधन सहायक। इन क्षेत्रों के पशुपालकों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

क्या कहते हैं वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी
- क्षेत्र में कई पशु चिकित्सालय व उप पशु चिकित्सालय में न तो पशु चिकित्सक हैं और ना ही पशुधन सहायक। जिससे निश्चित रूप से पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर तो उप पशु चिकित्सालय खुलने के तीन वर्ष बाद भी पशु चिकित्साकर्मी नहीं लगाये गए हैं। सरकार को पशुपालकों की समस्याओं को देखते हुए शीघ्र पशु चिकित्सक व पशुधन सहायक के पद भरने चाहिए। जिससे पशुपालकों की परेशानी दूर हो सके।
- डॉ. राजकुमार माथुर, वरिष्ठ पशु चिकित्सक, लूणी ब्लॉक

क्या कहते हैं पशुपालक
- धुंधाड़ा में करीब एक वर्ष से पशु चिकित्सालय पर ताला लगा है, जिससे धुंधाडा सहित क्षेत्र के अनेक गांवों के पशुपालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है।
अजय चौधरी, पशुपालक

- क्या कहते हैं विधायक
- क्षेत्र में पशु चिकित्सलयों में पशु चिकित्सक व पशुधन सहायक के पद रिक्त हैं, जिससे पशुपालकों को परेशानी हो रही हेंै। सरकार पशु चिकित्साकर्मियों की भर्ती कर रही हैं शीघ्र ही रिक्त पदों को भर दिया जाएगा।
- महेन्द्र सिंह विश्नोई, विधायक लूणी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3izWxrp
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment