चुनावी कार्यों में लगाई जलदाय कार्मिकों की ड्यूटी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जलदाय विभाग के तकनीकी कार्मिकों को बड़ी संख्या में पंचायतराज चुनाव में ड्यूटी पर लगाया गया है। इससे जल वितरण व्यवस्था में सप्लाई वॉल्व खोलना व बन्द करने के साथ ही उच्च जलाशयों को पानी से भरने का कार्य प्रभावित होने की आशंका है। उपखण्ड कार्यालय कबीर नगर, प्रताप नगर, लाल सागर, रातानाडा व व्यास पार्क के साथ अन्य उपखण्डों के कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। बुधवार को कई कर्मचारी ड्यूटी पर चले गए और आगामी २८ तारीख को भी और कर्मचरी ड्यूटी पर जाएंगे। प्रांतीय नल मजदूर यूनियन इंटक ने तकनीकी कार्मिकों की ड्यूटी लगाने से पेयजल सप्लाई में व्यवधान आने की बात कही है। विभागीय अधिकारी भी इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। यूनियन ने भ्ीा जिला कलक्टर को पत्र सौंप कर आवश्यक सेवाओं वाले कार्मिकों को चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाने की मांग की है। जलदाय विभाग के तकनीकी कार्मिकों को बड़ी संख्या में पंचायतराज चुनाव में ड्यूटी पर लगाया गया है। इससे जल वितरण व्यवस्था में सप्लाई वॉल्व खोलना व बन्द करने के साथ ही उच्च जलाशयों को पानी से भरने का कार्य प्रभावित होने की आशंका है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Dj5U78
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment