सूरसागर कन्या महाविद्यालय में छात्राएं कर सकेंगी उर्दू साहित्य की पढ़ाई

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मुख्यमंत्री की ओर से बजट घोषणा में प्रस्तावित राजकीय कन्या महाविद्यालय सूरसागर में शैक्षणिक सत्र 2021-22 से शुरू होने जा रहा है। पहले साल बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा। बीकॉम और बीएससी संभवत: अगले साल शुरू की जाएगी। विशेष बात यह है कि यहां बीए में उर्दू साहित्य विषय का विकल्प दिया गया है। जिले के 18 महाविद्यालयों में से यह पहला महाविद्यालय होगा जहां उर्दू साहित्य पढऩे को मिलेगा।
राजकीय कन्या महाविद्यालय सूरसागर का संचालन अस्थाई तौर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय गेंवा सूरसागर में किया जा रहा है। इस साल बीए प्रथम वर्ष में 200 सीटें रखी गई है। इसमें हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, उर्दू साहित्य, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र और भूगोल विषय के विकल्प दिए गए हैं। महाविद्यालय के लिए ई-मित्र के जरिए प्रवेश आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 18 अगस्त से हो गई है। छात्राएं 31 अगस्त तक आवेदन कर सकती है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शीघ्र ही ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन पढ़ाई शुरू की जाएगी।

2 शिक्षकों का ट्रांसफर रुका
राज्य सरकार ने सूरसागर महाविद्यालय के लिए हिंदी और अंग्रेजी साहित्य के 2 व्याख्याताओं का स्थानांतरण किया था। लेकिन चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण फिलहाल यह स्थगित हो गया है। सितंबर के प्रथम सप्ताह में आचार संहिता हटने के बाद दोनों शिक्षकों का पुन: स्थानांतरण हो जाएगा।

शहर का चौथा महाविद्यालय
राजकीय कन्या महाविद्यालय सूरसागर शहर का चौथा महाविद्यालय है। इससे पहले राज्य सरकार ने वर्ष 2013 में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना की थी। इसके बाद वर्ष 2019 में राजकीय कन्या महाविद्यालय मगरा पूंजला और वर्ष 2020 में राजकीय महाविद्यालय कुड़ी भगतासनी की स्थापना हुई थी। इस समय चारों महाविद्यालय कार्यरत है।

प्रवेश प्रक्रिया का यह रहेगा कार्यक्रम
- 31 अगस्त ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
- 3 सितंबर तक महाविद्यालय आवेदन पत्रों का सत्यापन करेंगे
- 6 सितंबर को अंतिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन
- 11 सितंबर तक अभ्यर्थी ई मित्र पर शुल्क जमा करा सकेंगे
- 14 सितम्बर को प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची जारी
- 17 सितम्बर को वर्ग निर्धारण व विषय आवंटन
- 18 सितम्बर को स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू होगी
..........................

‘महाविद्यालय का यह पहला साल है। प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शीघ्र ही ऑनलाइन/ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की जाएगी।’
डॉ शैलेंद्र गहलोत, (नोडल अधिकारी) राजकीय महाविद्यालय जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38k6IKU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment