तीज महोत्सव में छाया उल्लास, निखरी लोक संस्कृति

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। मारवाड़ के लोक पर्व बड़ी तीज से एक दिन पहले मनाई जाने वाली धमोळी की धूम होटल्स व रिसोर्ट्स तक में दिखाई दी। गल्र्स और फिमेल ग्रुप्स ने धमोळी पर राजस्थान लोक संस्कृति से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित कर इवेंट को एंजॉय किया। शहर में कई जगह आयोजित तीज महोत्सव में राजस्थानी ड्रेसेज और ट्रेडिशनल ज्वैलरी से सजी धजी महिलाओं ने समा बांध दिया, वहीं इस दौरान हुए डांस व ट्रेडिशनल अटायर कॉम्पीटिशन्स के प्रति गजब का क्रेज नजर आया।

इंडी हमीर बाग की ओर से रातानाडा बग्गी खाना स्थित हमीर बाग में हुए तीज महोत्सव में पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सजी-धजी महिलाओं ने कल्चरल इवेंट के दौरान पारम्परिक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारम्परिक घूमर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम आयोजक ज्योति राठौड़ एवं युवराज सिंह राणावत के अनुसार चीफ गेस्ट इन्टेक महिला प्रकोष्ठ प्रभारी कल्पना चाम्पावत व सीमा राठौड़ ने बेस्ट घूमर डांस और बेस्ट पारंपरिक वेशभूषा कम्पीटिशन की विनर्स को पुरस्कार बांटे।

सिंजारा महोत्सव में बेस्ट ड्रेस ठकरानी
पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से निराली ढाणी में सिंजारा महोत्सव का आयोजन किया गया। तीजणियों के लिए राजस्थानी गीतों पर आधारित अंताक्षरी तथा पारंपरिक लोकगीतों पर महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बेस्ट ड्रेस ठकरानी व बेस्ट मूमल डांसर को पुरस्कार दिया गया। पर्व समिति संयोजक रीना राठी ने सिंजारे की ट्रेडिशनल इम्पोर्टेंस की जानकारी दी।अध्यक्ष रामेश्वरी भूतड़ा व सचिव कमला मूंदड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन कंचन जाजू ने किया। कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने उत्साह से भागीदारी निभाई।

रोचक प्रतियोगिताओं में झलका उत्साह
पावटा स्थित कल्पवृक्ष रेस्टोरेंट तीजणियों ने सामूहिक रूप से सिंजारा व तीज महोत्सव-२०२१ मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने राजस्थानी लोकनृत्य, रैंप वॉक और रोचक प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक हिमानी राठी व काजोल बंग ने बताया कि कार्यक्रम संचालन में पवित्रा राठी, श्वेता राठी, मंजू बंग, सरोज बंग व स्वीटी बाहेती आदि का सहयोग रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gPqx1t
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment