जोधपुर.स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर रविवार को विशेष सतर्कता बरती गई। मुख्य समारोह स्थल उम्मेद राजकीय स्टेडियम व इसके चारों तरफ चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। ड्रॉन पर प्रतिबंध के चलते आस-पास की ऊंची इमारतों पर शॉर्प शूटर हर गतिविधि पर नजर रखे हुुए थे।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) भागचंद मीणा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर हमले की आशंका के चलते सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त किए गए। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) भुवन भूषण यादव के निर्देशन में ३५० से अधिक पुलिसकर्मी समारोह स्थल के आस-पास तैनात रहे। समारोह स्थल तीन स्नाइफर राइफल की निगरानी में रहा। राइफल से लैस ईआरटी के २७ जवान अलग से तैनात किए गए।
वहीं, सम्पूर्ण कमिश्नरेट क्षेत्र में शनिवार दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक नाकाबंदी की गई। संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त इसकी मॉनिटरिंग करते रहे। इस दौरान संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की जांच की गई। रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्डों पर डॉग स्क्वॉयड से जांच की गइ्र। होटल, धर्मशाला, ढाबे आदि पर भी सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xKOqwA
0 comments:
Post a Comment