जोधपुर/ फलोदी ़
जिले के भोजासर थानान्तर्गत रड़काबेरा गांव में गाड़ी को टक्कर मारने के बाद हवाई फायर कर कुछ बदमाशों ने लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे तीन जने घायल हो गए। पुलिस ने सात नामजद लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
पुलिस ने बताया कि रामनगर पडिय़ाल निवासी अणदाराम पुत्र रामलाल विश्नोई और गोपीलाल, नथूराम, बिश्नाराम, हरचंदराम व खमूराम आदि बोलेरो कैम्पर से खेमाणियों की ढाणियों में शोक व्यक्त करने रवाना हुए। रास्ते में रड़काबेरा के पास पहुंचने पर एक अन्य गाड़ी में आए हमलावरों ने बोलेरो कैम्पर को पीछे से टक्कर मारी। जिसे कैम्पर सड़क से नीचे उतर गई। इतने में टक्कर मारने वाली गाड़ी में सवार एक व्यक्ति नीचे उतरा और पिस्तौल निकालकर हवाई फायर किया। साथ ही वह धमकाने लगा कि उसके संबंधी को मारा है। अब वो उन्हें भी मार देगा। ऐसा कहते ही उसने व साथियों ने लाठियों से हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ वार करने से अभिषेक, हरचंदराम व गोपीलाल गंभीर घायल हो गए। इसके बाद भी घायल व उसके साथी जान बचाने के लिए वहां से भागने लगे। हमलावरों ने उनका पीछा कर पकड़ लिया और फिर से मारपीट शुरू कर दी। बाद में सभी भाग गए। हमले का पता लगने पर ग्रामीण व अन्य लोग वहां आए और तीनों घायलों को नजदीक स्थित अस्पताल लेकर गए। जांच के बाद तीनों को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया।
पुलिस भी अस्पताल पहुंची और अणदाराम की तरफ से बुधाराम, शैतानाराम, पूनाराम पिसरान सोनाराम, राजूराम, रामनिवास पिसरान गंगाराम आदि के खिलाफ जानलेवा ह मले का मामला दर्ज किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3z9fpn9
0 comments:
Post a Comment