बलात्कार के आरोप में जेल भेजने वाली महिला संग बनाई ब्लैकमेलिंग गैंग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
बोरानाडा थानान्तर्गत पाल की नई बस्ती में हैण्डीक्राफ्ट व्यवसायी के अश्लील वीडियो बनाकर पांच लाख रुपए ऐंठने की आरोपी महिला साथी मास्टर माइण्ड आरोपी पर बलात्कार का मामला दर्ज कराकर जेल भिजवा चुकी है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद दोनों ने मिलकर ब्लैकमेलिंग गैंग बनाई और हैण्डीक्राफ्ट व्यवसायी को जाल में फंसाया था।

थानाधिकारी किशनलाल बिश्नोई ने बताया कि प्रकरण में पाल में नई बस्ती निवासी महिला सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया गया था। महिला व एक साथी को अदालत ने रविवार को जेल भेज दिया था। जबकि दूसरे आरोपी को सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
हैण्डीक्राफ्ट व्यवसायी को हनी ट्रैप में फंसाकर 50 लाख रुपए मांगने व पांच लाख रुपए ऐंठने का मास्टर माइण्ड बाड़मेर जिले में मण्डली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ नई बस्ती निवासी महिला ने बलात्कार का मामला दर्ज करा रखा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह जमानत पर बाहर है। अब उसने उसी महिला के साथ ब्लैकमेलिंग गैंग बनाई जिसने उसे जेल भेजा था। मास्टर माइण्ड के खिलाफ कई और मामले भी दर्ज है। चौहाबो थाना पुलिस सोने की 18 चेन लूटने के मामले में चेन खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।

मां के पकड़े जाने के बाद पुत्री व अन्य युवती फरार
गत 11 अगस्त को हैण्डीक्राफ्ट व्यवसायी को नई बस्ती स्थित घर बुलाकर युवतियों संग अश्लील वीडियो बना लिया गया था। उससे 50 लाख रुपए मांगे गए थे। बाद में तीस लाख रुपए पर अड़ गए थे। आरोपियों ने रातभर बंधक बनाने के बाद 12 अगस्त को व्यवसायी से पांच लाख रुपए वसूले थे। साथ ही शेष 25 लाख रुपए के लिए तीन चेक ले लिए थे। इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने महिला सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया था। महिला की पुत्री व एक अन्य युवती फरार है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Wb704t
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment