खेत में लावारिस मिला सेना का मोर्टारनुमा बम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

खेत में लावारिस मिला सेना का मोर्टारनुमा बम
- पुलिस ने सेना को सूचित कर बमनुमा वस्तु को सुरक्षा घेरे में लिया
जोधपुर.
मण्डोर थानान्तर्गत नौ मील क्षेत्र के नवोड़ा बेरा स्थित खेत में शुक्रवार को सेना का मोर्टारनुमा बम मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने सेना को सूचित कर बमनुमा वस्तु को सुरक्षा घेरे में लिया है।

थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि नवोड़ा बेरा निवासी दलपतसिंह पुत्र रावतसिंह माली के खेत में बम नजर आया। जिसे देख खेत में मौजूद सभी घबरा गए। खेत मालिक ने पुलिस को सूचना दी। अधिकारी मौके पर पहुंचे और बम की जांच की। जो सेना का मोर्टार जैसा प्रतीत होता है। पुलिस का मानना है कि कुछ दूरी पर फायरिंग रेंज भी है। ऐसे में हो सकता है कि सेना के किसी लड़ाकू विमान से मोर्टार खेत में गिर गया होगा। इस संबंध में जांच व बमनुमा वस्तु को डिफ्यूज करने के लिए सेना के विशेषज्ञ को सूचित किया गया। फिलहाल सेना के विशेषज्ञ मौके पर नहीं पहुंचे। ऐसे में पुलिस ने बमनुमा वस्तु को लावास छोड़ चारों तरफ सुरक्षा घेरा बना दिया और पुलिस तैनात की गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iqQMwg
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment