स्कूल का पुराना नाबालिग छात्र ने किए थे शिक्षिका को कॉल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने एक शिक्षिका को इंटरनेट कॉल व अश्लील फोटो भेजने के मामले का खुलासा कर रविवार को एक नाबालिग छात्र को संरक्षण में लिया। आरोपी शिक्षिका के स्कूल का पुराना छात्र रह चुका है।
थानाधिकारी पंकजराज माथुर ने बताया कि निजी विद्यालय की एक शिक्षिका ने गत तीन अगस्त से इंटरनेट कॉल आने व अश्लील फोटो भेजने की शिकायत करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई थी। वर्चुअल नम्बर से कॉल आने की वजह से ट्रैस करना चुनौती था। साइबर विशेषज्ञ व कांस्टेबल मुकेश चौधरी ने कॉल करने वाले नंबर के आइपी एड्रेस पता लगाया। उस मोबाइल में सिम से कॉल करने वाले की पहचान की गई।
हेड कांस्टेबल तेजाराम व कमलेश कुमार ने तलाश के बाद नाबालिग को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि वह इस विद्यालय का पुराना छात्र रह चुका है। अभी भी वह विद्यालय से जुड़ा हुआ है। ऐसे में उसे शिक्षिका व स्कूल के अन्य स्टाफ के मोबाइल नम्बर पता थे और उसी का फायदा उठाकर इंटरनेट कॉल व अश्लील संदेश भेज रहा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Y2bRoR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment