नाबालिग ने चुराए थे अलमारी से लाखों के आभूषण व रुपए
- आभूषण व रुपए बरामद
जोधपुर.
देवनगर थाना पुलिस ने राजीव गांधी कॉलोनी स्थित मकान में अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों के आभूषण व रुपए चोरी करने के मामले में सोमवार को बाल अपचारी को संरक्षण में लिया। वहीं, मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी निवासी राधा पत्नी नीरम प्रजापत के मकान में अलमारी के लॉकर से दो लाख रुपए के जेवर व डेढ़ लाख रुपए चोरी हो गए थे। इस संबंध में जांच के बाद एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया। उसकी निशानदेही से चोरी के सोने की अंगूठी व चेन और रुपए बरामद किए गए।
वहीं, दूसरी तरफ चौहाबो में सेक्टर 9 निवासी तरूण बोराणा की मोटरसाइकिल पाल रोड पर नरपत नगर स्थित निजी बैंक के बाहर से चोरी हो गई थी। इस संबंध में तलाशा के बाद बम्बा मोहल्ला निवासी शाहरूख उर्फ अरसीद पुत्र गुलाम हुसैन को गिरफ्तार किया गया। चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jBBofX
0 comments:
Post a Comment