बिना मुख्य अभियंता पद के ही चल रहे जोधपुर डिस्कॉम के तीनों जोन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। जोधपुर डिस्कॉम के तीन जोन मुख्यालय बिना मुख्य अभियंता के पद के ही चल रहे हैं। जोधपुर-बाड़मेर जोन में मुख्य अभियंता हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं तो बीकानेर में जिन अधीक्षण अभियंता के पास अतिरिक्त चार्ज था उनको निलंबित कर दिया गया। दूसरी ओर अतिरिक्त मुख्य अभियंता पद पर पदोन्नत हुए अधिकारी को अब तक कार्यभार भी नहीं सौंपा गया है।

जोधपुर जोन के मुख्य अभियंता पद से इम्तियाज बेग और बाड़मेर जोन से मांगीलाल जाट दोनों पिछले माह सेवानिवृत्त हो गए। एेसे में दोनों पद रिक्त हैं। यहां नई नियुक्ति फिलहाल डिस्कॉम प्रबंधन नहीं कर पाया है। इसी प्रकार बीकानेर अधीक्षण अभियंता अशोक गोयल के पास ही जोन मुख्य अभियंता का चार्ज था, बीते दिनों इनको निलंबित कर दिया गया। एेसे में इन जोन की कमान भी रिक्त हो गई।

पदोन्नत के बाद जिम्मेदारी नहीं दी
दूसरी ओर इंजीनियर आसाराम जांगिड़ की पदोन्नति 9 जुलाई को अधीक्षण अभियंता से अतिरिक्त मुख्य अभियंता पद पर हो गई। जांगिड़ अधीक्षण अभियंता सतर्कता के पद पर कार्यरत थे, जिसका कार्यभार अशोक मीणा को दे दिया गया है। लेकिन जांगिड़ को अब तक कुर्सी नहीं दी गई। पिछले दिनों अधिशासी अभियंताओं से अधीक्षण अभियंता बने कुछ इंजीनियर्स को भी इसी प्रकार कार्यभार मिलने का इंतजार है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VhZ40N
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment