लुटेरे ने वृद्धा के पांव छूकर पता पूछा, सोने की चेन लूटकर भागा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
रातानाडा थानान्तर्गत गोल्फ कोर्स क्षेत्र में चबूतरे पर बैठी वृद्धा के पांव छूने के बाद पता पूछने के बहाने एक युवक ने गले में झपट्टा मार दो तोला सोने की चेन लूट ली और मोटरसाइकिल पर साथी के साथ भाग गया। पुलिस ने नाकाबंदी कराई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को लुटेरों के कुछ सुराग मिले हैं।
पुलिस के अनुसार एयरफोर्स रोड पर गोल्फ कोर्स निवासी शारदा (70) पत्नी बजरंगलाल अग्रवाल मंगलवार शाम छह बजे पैदल ही घूमने के लिए घर से निकली। वो तीन सौ मीटर दूर एक चबूतरे पर जाकर बैठ गईं। इस दौरान एक युवक वहां आया और वृद्धा के पांव छूए। उसने वृद्धा से नाम पूछा। महिला ने कारण पूछा। इतने में युवक ने महिला के गले में झपट्टा मारा और दो तोला सोने की चेन लूट ली। वह भागकर कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल लेकर खड़े साथी युवक के पीछे बैठकर भाग गया। वृद्धा के चिल्लाने पर आस-पास के लोग एकत्रित हुए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और लुटरों की तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं लग पाया।

पहले रैकी की और फिर चेन लूटी
जेठूते के साथ वृद्धा पुलिस स्टेशन पहुंची और लूट का मामला दर्ज कराया। चेन लूटने वाले युवक की उम्र करीब बीस वर्ष और लम्बाई 5 फुट 9 इंच है। उसने ऑरेंट टी-शर्ट व सफेद टोपी पहन रखी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसमें एक संदिग्ध युवक नजर आया है। जिसमें घूमने के लिए निकलने के दौरान वृद्धा की पहले रैकी की और फिर चेन लूटी थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jPQbDA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment