मंदिर क्षतिग्रस्त करने का प्रयास, पुजारी से मारपीट कर चढ़ावा लूटा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
करवड़ थानान्तर्गत देसूरिया बिश्नोइयान गांव में आशापूरा माता के मंदिर में गांव के कुछ युवकों ने पुजारी से मारपीट की और दान पात्र तोड़कर चढ़ावा लूट लिया। युवकों ने प्रतिमा खण्डित करने का प्रयास भी किया और पूजा-अर्चना बंद करने की धमकी देकर भाग गए।

पुलिस के अनुसार देसूरिया बिश्नोइयान निवासी छत्तरसिंह पुत्र तेजसिंह की तरफ से पुजारी लालदास से मारपीट और मंदिर में तोड़-फोड़ व लूटपाट करने के संबंध में गांव के ही हड़मानराम बिश्नोई, थानाराम बिश्नोई, महेशसिंह, दुर्गाराम मेघवाल और चार-पांच अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि 12 फरवरी को आशापुरा माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। लालदास को पुजारी रखा गया था। गत 4 अगस्त की शाम पूजारी पूजा-अर्चना कर रहे थे। तब आरोपी वहां आए और पुजारी को पूजा करने से रोक दिया। साथ ही मारपीट व गाली-गलौच करने लगे। युवकों ने माता की प्रतिमा खण्डित करने का प्रयास किया तो पुजारी ने बीच-बचाव किया। तब आरोपियों ने दान पात्र तोड़ दिया और चढ़ावा लूटकर ले गए। आरोपियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना न करने व मंदिर बंद करने की चेतावनी दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AhLRUn
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment