जोधपुर।
जोधपुर रेल मण्डल को कोविड-19 के दौरान रेलवे कर्मचारियों व उनके परिवार के लिए उच्च स्तरीय प्रबन्धन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ कोविड प्रबन्धक शील्ड सहित 8 कार्यकुशलता शील्ड सम्मानित किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर में शुक्रवार को आयोजित 66वें रेल सप्ताह समारोह में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक आनन्द प्रकाश ने जोधपुर मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय व संबंधित शाखाधिकारियों को 8 कार्य कुशलता शील्ड प्रदान की।जयपुर के उत्सव भवन रेलवे अधिकारी क्लब जगतपुरा में आयोजित समारोह में वरिष्ठ मंडल वित प्रबन्धक आशुतोष शर्मा को लेखा विभाग की सम्पूर्ण कार्यकुशलता शील्ड, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक धीरुमल को वाणिज्य विभाग की उत्कृष्ट ग्राहक सेवा शील्ड तथा सर्वश्रेष्ठ व्यवसाय विकास शील्ड, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय एमके मीणा को इंजीनियरिंग विभाग की वक्र्स एंड ब्रिज शील्ड, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर विजय चौधरी को बिजली विभाग की सम्पूर्ण ऊर्जा संरक्षण शील्ड, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर डीजल शेड जोगेन्द्र मीणा को बिजली विभाग की सर्वश्रेष्ठ डीजल शेड शील्ड व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर कैरिज व वैगन रवि मीणा को यांत्रिक विभाग की कैरिज व वैगन शील्ड से नवाजा गया।इनके अलावा जोधपुर मंडल के 2 अधिकारियों, 18 कर्मचारियों, जोधपुर कारखाना के 3 कर्मचारियों व भण्डार डिपो के एक अधिकारी व एक कर्मचारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए व्यक्तिगत तथा जोधपुर मंडल के 11 कर्मचारियों को सामूहिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rZOGXt
0 comments:
Post a Comment