जोधपुर. देश में वर्तमान में पांच वर्ष से अधिक आयु के 50 करोड़ से अधिक इंटरनेट यूजर्स है। कुल इंटरनेट आबादी में 43.3 करोड़ बारह वर्ष से अधिक आयु के हैं। इसके अलावा 7.1 करोड़ इंटरनेट यूजर्स 5 से 11 साल के बच्चे हैं जो अपने घरवालों के मोबाइल पर इंटरनेट का उपयोग करते हैं।
इंटरनेट एण्ड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार देश में इंटरनेट का उपयोग करने वाली आबादी में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसके साथ साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है। देश में इंटरनेट आबादी के 70 प्रतिशत लोग प्रतिदिन इंटरनेट का उपयोग करते हैं। इसमें 10 में से 9 इंटरनेट उपयोगकर्ता सप्ताह में कम से कम एक बार इंटरनेट का उपयोग करते हैं। शहर के लोग रविवार और छुट्टियों के दिन इंटरनेट का उपयोग ग्रामीणों की तुलना में अधिक करते हैं।
शहर में अधिक करते हैं इंटरनेट का उपयोग
- 77 प्रतिशत शहरी व 61 प्रतिशत ग्रामीण रोजाना उपयोग में लेते हैं इंटरनेट
- 4 प्रतिशत शहरी व 7 प्रतिशत ग्रामीण सप्ताह में एक बार करते हैं उपयोग
- 7 प्रतिशत शहरी व 13 प्रतिशत ग्रामीण एक सप्ताह से भी अधिक बाद करते हैं नेट का उपयोग
ग्रामीण महिलाएं इंटरनेट में भी पिछड़ी
- 65 प्रतिशत इंटरनेट यूजर्स है पुरुष
- 35 प्रतिशत यूजर्स महिलाएं हैं
- 60 प्रतिशत पुरुष व 40 प्रतिशत महिलाएं यूजर्स (शहर में)
- 69 प्रतिशत पुरुष व 31 प्रतिशत महिलाएं यूजर्स (गांव में)
गांव में टेबलेट यूजर्स नहीं
- 99 प्रतिशत शहरी व ग्रामीण इंटरनेट यूजर्स मोबाइल पर
- 6 प्रतिशत शहरी व 2 प्रतिशत ग्रामीण यूजर्स लेपटॉप पर
- 3 प्रतिशत शहरी व 1 प्रतिशत ग्रामीण यूजर्स डेस्कटॉप पर
- 1 प्रतिश शहरी व 0 प्रतिशत ग्रामीण यूजर्स टेबलेट पर
.............................
बेहतर कनेक्टिविटी, सेवा की गुणवत्ता और सस्ता मोबाइल इंटरनेट के कारण भविष्य में उपभोक्ताओं में वृद्धि होगी। विशेषकर इंटरनेट पर अधिक समय बिताने वाले ग्रामीण उपभोक्ताओं में बढ़ोतरी की अधिक संभावना है।
- मनीष शर्मा, आईटी एक्सपर्ट
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yk31iS
0 comments:
Post a Comment