दो करोड़ रुपए से होंगे 6 स्कूलों में निर्माण कार्य

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

विकास और निर्माण कार्यों को तरस रहे शहर के 6 सरकारी स्कूलों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत प्रदान की है। सरकार ने अब जोधपुर शहर के 6 स्कूलों में 1 करोड़ 97 लाख 33 हजार रुपए की राशि निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत की है। इस निर्णय के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
जबकि राजस्थान पत्रिका ने हाल ही में अपने 'सुगम और सुरक्षित बने शिक्षाÓ अभियान में सरकारी स्कूलों में विकास कार्यों को लेकर पुरजोर तरीके से आवाज उठाई थी। उसी का नतीजा है कि अब सरकारी स्कूलों में विकास कार्य हो सकेंगे।

संयुक्त निदेशक प्रेमचंद सांखला ने कहा कि इसके लिए स्वीकृति आ चुकी है। महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम चैनपुरा में 12.98 की लागत से साइंस लैब, 1 लाख से लैब इक्यूपमेंट आएंगे। राउमावि डिगाड़ी में साइंस लैब, इक्यूपमेंट, आर्ट एंड क्राफ्ट रूम, लाइब्रेरी रूम बनाने पर 41.60 लाख रुपए खर्च होंगे। राउमावि भटियानाड़ी मंडोर में साइंस लैब, इक्यूपमेंट, कंप्यूटर रूम, आर्ट एंड क्राफ्ट रूम , लाइब्रेरी पर 53 लाख 71 हजार का बजट मिला है। राबाउमावि माता का थान पूंजला के लिए साइंस लैब, कंप्यूटर रूम आदि मिलाकर 37 लाख 43 हजार रुपए, राउमावि आंगणवा के लिए ऐसी ही सुविधाओं के लिए 41 लाख 60 हजार रुपए और राप्रावि अंबेडकर नगर कालीबेरी में 9 लाख 1 हजार रुपए की राशि खर्च की जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VHdEPv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment