जोधपुर.
महामंदिर थानान्तर्गत पावटा चौराहे के पास एसबीआइ बैंक के बाहर रुपए गिरने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने वृद्ध की थैली से पचास हजार रुपए चुरा लिए।
पुलिस के अनुसार पावटा सी रोड पर शक्ति नगर निवासी पृथ्वीसिंह (71) पुत्र मगसिंह सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी है। उन्होंने पावटा चौराहे के पास स्थित एसबीआइ से ऋण ले रखा है। उसके तहत उन्होंने मंगलवार को बैंक से पचास हजार रुपए निकाले और थैली में रखकर बैंक से बाहर आए। थैली साइकिल के हैण्डल पर टांगकर रवाना होने लगे। इतने में एक युवक पास आया और रुपए सड़क पर गिरने की जानकारी दी। यह देख वृद्ध रूके और सड़क की तरफ झुके। तभी युवक ने थैली से पचास हजार रुपए निकाल लिए और गायब हो गया। वृद्ध सड़क पर गिरे रुपए थैली में रखने लगे तो उन्हें पचास हजार रुपए गायब होने का पता लगा। उन्होंने युवक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। तब वो थाने पहुंचे और चोरी का मामला दर्ज कराया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mFLkYG
0 comments:
Post a Comment