अप्रेल-मई में सवा लाख से ज्यादा सैंपल लिए, अब 50 हजार भी नहीं

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोना संक्रमण की द्वितीय लहर के दौरान अप्रेल-मई में जोधपुर में जमकर कोरोना सैंपल लिए गए। घटते केसों के बीच जोधपुर में अब सैंपल की संख्या आधी से भी कम रह गई है। अप्रेल में जोधपुर में सवा लाख से ज्यादा सैंपल लिए गए थे और मई में सैंपल की संख्या करीब डेढ़ लाख तक पहुंच गई। विभाग ने जून-जुलाई में 50 हजार सैंपल भी नहीं लिए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन दिनों सर्दी,खांसी-जुकाम के मरीजों की भी कमी हैं, इसी के चलते सैंपलिंग कम है।
मार्च में की तुलना अप्रेल में लिए 1 लाख ज्यादा सैंपल

मार्च में स्वास्थ्य विभाग ने केवल 35 हजार 1 सौ 61 सैंपल लिए थे। वहीं अप्रेल माह में 1 लाख 39 हजार 8 सौ 18 सैंपल लिए गए। जो मार्च से 1 लाख 4 हजार 6 सौ 57 ज्यादा हैं। इसके बाद मई माह में 1 लाख 48 हजार 3 सौ 52 सैंपल लिए गए।
----

लहर में हर रोज साढ़े चार हजार सैंपल, अब औसतन 1 हजार
अप्रेल-मई में विभाग ने औसतन साढ़े चार हजार सैंपल प्रतिदिन लिए, जबकि जुलाई माह की बात करें तो प्रतिदिन 1 हजार सैंपल ही विभाग ने लिए। अगस्त में अब तक की स्थिति देखें तो लगभग 850 सैंपल प्रतिदिन लिए जा रहे हैं। कोरोना की ऐसी गति रही तो इस माह सैंपल 30 हजार भी नहीं लिए जाएंगे।

जानिए मार्च से अब तक सैंपल की स्थिति

माह- सैंपल संख्या
मार्च- 35161

अप्रेल-139818
मई- 148352

जून-41877
जुलाई-30233

अगस्त-4184
--------

इनका कहना हैं...

आइएलआई मरीज अभी ज्यादा संख्या में नहीं है। आउटडोर कम है। सर्विलेंस के तहत अलग-अलग क्षेत्रों से विभाग सैंपल ले रहा है। उनकी पॉजिटिविटी पर नजर रखी जा रही है। कहीं केस बढ़ेंगे तो उस हिसाब से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एयरपोर्ट पर हमारी टीमें अभी लगी हुई है।

- डॉ. बलवंत मंडा, सीएमएचओ



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lIAMaT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment