गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में 45 पदों के लिए साक्षात्कार 16 को

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.़ जिले के 9 महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 45 पदों के लिए साक्षात्कार सोमवार को आयोजित किए जाएंगे। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. भल्लूराम खीचड़ ने बताया कि साक्षात्कार गांधी मैदान के पास सरदारपुरा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सुबह साढ़े नौ बजे से होगा। इच्छुक आशार्थी संलग्न आवेदन पत्र की पूर्ति कर वांछित दस्तावेज की स्वप्रमाणित प्रतियां आवेदन पत्र के साथ लावें। उन्होंने बताया कि विश्नावास लोहावट में कप्यूटर-1, अंग्रेजी अध्यापक लेवल-2 का-1, वरिष्ठ-कनिष्ठ सहायक 1-1, सहायक कर्मचारी-3 पदों, चैनपुरा में अध्यापक लेवल-2 गणित-विज्ञान-1, सहायक कर्मचारी-2, पीपाड़ शहर में वरिष्ठ सहायक-1, सहायक कर्मचारी-3, खिरजा खास शेरगढ़ में अंग्रेजी लेवल-2-1, लेवल-2 अध्यापक गणित-विज्ञान-1, अध्यापक लेवल-1 का 1, कप्यूटर शिक्षक-1, सहायक कर्मचारी-3, देचू में कंप्यूटर शिक्षक-1, गणित-विज्ञान लेवल-2 अध्यापक का 1, वरिष्ठ-कनिष्ठ सहायक 1-1, सहायक कर्मचारी-3, तिंवरी में सामाजिक विज्ञान के वरिष्ठ अध्यापक-1, वरिष्ठ सहायक-1, सहायक कर्मचारी-2, जालोरी गेट ओलंपिक रोड स्थित में वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत-1, सहायक कर्मचारी-2, बापिणी में कंप्यूटर शिक्षक-1, अध्यापक लेवल-2 गणित-विज्ञान-1, वरिष्ठ-कनिष्ठ सहायक 1-1, सहायक कर्मचारी-3 और बावड़ी में सहायक कर्मचारी-3 पदों पर साक्षात्कार होगा।

हिंदी मीडियम में भी भरे जाए सहायक कर्मचारियों के पद

शिक्षा विभाग ने इस बार सरकारी गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में सहायक कर्मचारियों के पद दिए हैं। राजकीय हिंदी मीडियम स्कूलों में सहायक कर्मचारियों की कमी चल रही है। प्रारंभिक सेटअप में तो चतुर्थ कर्मचारी बहुत कम शेष रह गए हैं। कई तो कार्यालयों में लगे हुए हैं। बीते तीन दशक से राज्य सरकार ने एक बार भी सहायक कर्मचारियों के पदों के लिए भर्तियां नहीं निकाली। मजबूरन कई स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों के भरोसे सफाई व्यवस्था रहती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sfFn5I
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment