पॉलिसी के झांसे में 15 लाख गंवा चुके वृद्ध से 25 लाख और ऐंठे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 3 ख में बीमा पॉलिसी के बंद होने व लैप्स राशि दिलाने का झांसा देकर एक वृद्ध से 25 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। वृद्ध से सन 2013 से 2016 के बीच पॉलिसी के नाम पर 16 लाख रुपए और ऐंठे जा चुके हैं।

देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि चौहाबो में सेक्टर 3 निवासी कृष्णकांत पुत्र मोतीलाल बोहरा सीमेंट कम्पनी में काम करते थे। वर्ष 2013 में अज्ञात फोन कॉल पर विश्वास करके उन्होंने एक बीमा पॉलिसी कराई थी। इस पॉलिसी का प्रीमियम भरने के नाम पर उनसे वर्ष 2016 तक 15 लाख रुपए ऐंठ लिए गए थे। फिर जब उन्हें पॉलिसी व कॉल करने वाले फर्जी लगे तो उन्होंने चौहाबो थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद एफआर लगा दी थी।
अब गत वर्ष अक्टूबर में कृष्णकांत के पास अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर उसी बीमा पॉलिसी के बारे में बात की। उन्हें कहा कि उनकी पॉलिसी बंद पड़ी है और राशि लैप्स हो गई है। जिन्हें वो वापस दिला सकते हैं। वृद्ध उनकी बातों में आ गए और आइसीआइसीआइ बैंक में खाता खुलवा दिया। जिसे ठगों ने अपने कब्जे में ले लिया। फिर अलग-अलग लोगों ने बैंक व बीमा अधिकारी बन वृद्ध से बात की। लैप्स राशि दिलाने का झांसा देकर वृद्ध से खाते में रुपए जमा कराने लगे। इस प्रकार वृद्ध ने अब तक पचास किस्तों में 25 लाख रुपए जमा करा दिए। अब सभी के मोबाइल बंद हैं। ठगी का पता लगने पर वृद्ध थाने पहुंचे और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

ठगी का अंदेशा हुआ तो डरा-धमकाकर रुपए वसूले
वृद्ध का आरोप है कि दूसरी बार ठगों के जाल में फंसने पर उन्हें गड़बड़ी का अंदेशा होने लग गया था। इस पर उन्होंने रुपए जमा नहीं कराए। तब ठग उन्हें नुकसान पहुंचाने व जान से मारने की धमकियां देने लग गए। इससे डरकर वो राशि जमा कराते रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DgncBT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment