जोधपुर.
जोधपुर डिस्कॉम के लूनी कार्यालय में बिजली बिल के 1.45 करोड़ रुपए का गबन कर लिया गया। 34 उपभोक्ताओं के खातों में बिल राशि तो जमा कर ली गई, लेकिन डिस्कॉम के पीसीसीबी में एन्ट्री नहीं की गई। बिल संग्रहण में लगे चार कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए उदयमंदिर थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई।
पुलिस के अनुसार जोधपुर डिस्कॉम लूनी के सहायक अभियंता महेश कुमार नागर पुत्र हजारीराम धाकड़ की रिपोर्ट पर बिल संग्रहण करने वाले ओल्ड पावर हाउस में एसएसए तृतीय कर्मचारी मोहम्मद फरीद, तकनीकी सहायक अजय सुमार मीणा, विक्रमसिंह नरूका व मीटर रीडर ओमप्रकाश के खिलाफ उपभोक्ताओं के बिल के 1,45,06,468 रुपए गबन करने का मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि उपभोक्ताओं के बिलों की राशि जमा होने के संबंध में ऑडिट करने पर यह घोटाला सामने आया। मुख्य लेखाधिकारी ने 6 अगस्त को गबन की जानकारी अधिशाषी अभियंता को दी। उन्होंने इस संबंध में एइएन को पत्र लिखकर सूचना दी। एइएन ने उपभोक्ताओं की सूची की जांच की। अब तक 34 बिल जांचे गए। इनकी जांच में सामने आया कि उपभोक्ताओं के खाते में बिल राशि जमा कर ली गई थी, लेकिन इन राशि की एन्ट्री पीसीसीबी में नहीं की गई थी। यह गड़बड़ी लेजर कीपर व एआरओ की आइडी काम में लेकर की गई थी। उपभोक्ताओं के खाते में बिल बकाया नहीं हैं, लेकिन डिस्कॉम के खाते में जमा नहीं किए गए थे। इस गबन में और भी कर्मचारियों के शामिल होने का अंदेशा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UXhYKa
0 comments:
Post a Comment