कांग्रेस-भाजपा में 12 वार्डों में सीधी भिड़ंत, 18 में आरएलपी दे रही चुनौती

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य चुनाव की तस्वीर साफ हो चुकी है। जिला परिषद के ३७ में से ३६ वार्ड में चुनाव होंगे। एक वार्ड में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। अब १९ वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला है, जबकि १२ वार्डों में कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर हो रही है। पहली बार पंचायत चुनाव लड़ रही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी १८ वार्डों में दोनों ही दलों के समीकरण प्रभावित कर रही है। टिकट वितरण के बाद उभरा असंतोष दोनों ही पार्टियों के लिए पहले ही खतरे की घंटी बजा रहा है। कांग्रेस व भाजपा दोनों को भिरतघात का डर है।

जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव तीन चरणों में होने हैं। पहले चरण के मतदान में अब मात्र ६ दिन बचे हैं। ऐसे में गांवों में चुनावी सरगर्मियां उफान पर नजर आ रही है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही जिला परिषद व पंचायत समितियों में बोर्ड बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।

२४ वार्ड में दो से ज्यादा प्रत्याशी
जिला परिषद के ३६ में से २४ वार्ड में दो से अधिक प्रत्याशी हैं। इनमें १८ वार्ड में आरएलपी प्रत्याशी भी मैदान में है। जबकि ६ वार्ड में अन्य प्रत्याशी चुनौती दे सकते हैं।

यहां सीधा मुकाबला
वार्ड संख्या --- भाजपा ----- कांग्रेस
१. --------- पूनम ------- रसाल कंवर
२. --------- धाई देवी ------- संतु

६. --------- शोभा कंवर --------- विजयश्री
८. --------- ओमादेवी --------- गीता

९. --------- राजेन्द्र प्रसाद --------- दिनेश
१३. --------- रोशनी --------- लीलादेवी

१७. --------- ममता देवी --------- धनवंती
१९. --------- कमला भंवरिया --------- रामेश्वरी

२१. --------- सुमन --------- कमला
२७. --------- भैराराम --------- करनाराम

३०. --------- बेबी --------- मंजू बिश्नोई
३६. --------- सुशीला --------- अनुजा बिश्नोई

यहां त्रिकोणीय मुकाबला
वार्ड संख्या --- भाजपा --------- कांग्रेस ---- आरएलपी/अन्य
३.--------- अमित चौधरी ------ सुनीता ----- देवीसिंह

४. -------- किशनसिंह -------भंवरसिंह -------- गणेश कुमार
१०. -------- चेनाराम --------- मदनसिंह --------- कालुगिरी

१२. --------- महेन्द्रसिंह ------- अशोक चौधरी --------- सम्पतराज
१४. --------- मंजू चौधरी --------- प्रियंका --------- राजेन्द्र चौधरी

१५. --------- निरमा --------- संग्राम सिंह --------- प्रकाश
१६. --------- कुलदीपसिंह ------ विक्रम बिश्नोई --------- रामरख बिश्नोई

१८. --------- गंगासिंह --------- मुन्नी गोदारा --------- रामपाल
२२. --------- रामेश्वरी --------- भीकी --------- रामकंवरी

२४. --------- प्रेमलता --------- प्रमिला --------- सुनीता चौधरी
२५. --------- रामप्यारी --------- भूरी देवी --------- शीला

२६. --------- संगीता --------- मीनाक्षी --------- शारदा (निर्दलीय)
२८. -------- ज्योति जााण्ी ------ लीला मदेरणा ------- प्रतापाराम

२९. --------- चम्पादेवी --------- विकास --------- जगदेव
३१. --------- अर्चना --------- सरोज --------- समू

३३. --------- रामचंद्र --------- अशोक --------- इगाराम
३४. --------- गोपाराम --------- अणची देवी --------- चुन्नीलाल

३५. ------- विक्रमादित्यङ्क्षसह ------- सिकंदर खान --------- बसीर
३७. --------- जगदीशचंद्र --------- रेशमाराम --------- प्रभुराम

बहुकोणीय मुकाबला
वार्ड संख्या --- भाजपा --------- कांग्रेस ---- आरएलपी -------- अन्य
५. ------ संतोष कंवर --------- उषा कंवर ------चंदू --------- चिडिया कंवर

११. --------- मदनलाल --------- प्रेमाराम ------ खींयाराम -------- भंवरलाल
२०. --------- शोभा देवी --------- दिव्या --------- बेबी --------- किरण

२३. --------- महेश --------- रामपाल परिहार ------- सुमेर राम ------- रामस्वरूप
३२. --------- डिम्पल --------- सुनील कुमार --------- प्रेमाराम --------- हरिराम

-----
रिकॉल विधानसभा चुनाव
विधानसभा चुनाव में आरएलपी ने पहली बार ताकत दिखाई थी। ग्रामीण क्षेत्र के चार विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारे और भोपालगढ़ में ३६.२ प्रतिशत वोट लेकर विधायक बनाया। बिलाड़ा में २०.६ प्रतिशत और लूणी में १३.८ प्रतिशत महत्वपूर्ण वोट लेकर समीकरण बदले और शेरगढ़ में ५.७ प्रतिशत मत आरएलपी प्रत्याशी ने प्राप्त किए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WcG4kH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment