NATIONAL AWARD---डागा राष्ट्रीय स्तर के हलधर ऑर्गेनिक अवार्ड से सम्मानित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) के 93 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नई दिल्ली के कृषि भवन में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में की गई पुरस्कारों की घोषणा में जोधपुर जिले के मथानिया क्षेत्र के रतनलाल डागा को जैविक कृषि में उन्नत कार्य के लिए वर्ष 2020 के हलधर ऑर्गेनिक अवार्ड का संयुक्त विजेता घोषित किया गया। कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से पुरस्कार की घोषणा की गई। जिसमें डागा को संयुक्त विजेता के रूप में हलधर ऑर्गेनिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। डागा को पुरस्कार स्वरूप प्रमाणपत्र के साथ 50 हजार रुपए नकद दिए जाएंगे। कार्यक्रम में कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, मत्स्य व पशुपालन मंत्री पुरषोत्तम रुपाला, कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी सहित आइसीएआर के अधिकारी व कृषि वैज्ञानिक मौजूद थे। रतनलाल डागा कृषि स्नातक है और भारतीय किसान संघ में अखिल भारतीय जैविक प्रमुख के रूप में जैविक कृषि को प्रोत्साहित व इसके लिए किसानों को प्रशिक्षण के कार्यों में कई वर्षों से लगे हुए है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3z7KyXG
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment