GRANTS---जिले के 30 हजार किसान अनुदान से रहेंगे वंचित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
किसानों के लिए पूर्व में बंद हुई कृषि विद्युत अनुदान योजना को कुछ बदलाव के साथ 1 मई से 'मुख्यमंत्री ऊर्जा किसान मित्र ऊर्जा योजनाÓ नाम से पुन: शुरू किया गया है। मीटर श्रेणी के कृषि विद्युत उपभोक्ताओं को 1 हजार रुपए प्रतिमाह से वर्षभर में अधिकतम 12 हजार का अनुदान देने की घोषणा की गई है। पूर्व में सभी प्रकार के किसानों को 833 रुपए से 10 हजार का टैरिफ के अलावा विद्युत अनुदान योजना शुरू की गई थी, जिसे नवम्बर 2019 में बंद कर दिया था। योजना में फ्लेट श्रेणी सहित सामान्य श्रेणी के अलावा अन्य योजनाएं बूंद-बूंद या स्पेशल श्रेणी योजना, ब्लॉक सप्लाई, सप्लाई वाले फ ीडरों से जारी कृषि कनेक्शनों के उपभोक्ताओं व सरकारी कर्मचारियों, आयकर देने वाले कृषि उपभोक्ताओं को अनुदान की पात्रता से बाहर रखा गया है।
--
जिले में 72 हजार कृषि विद्युत उपभोक्ता
प्रदेश में 15 लाख 10 हजार कृषि विद्युत उपभोक्ता है। इनमें से 14 लाख मीटर श्रेणी, 75 हजार किसान फ्लेट रेट श्रेणी, 38 हजार उपभोक्ता सामान्य के अलावा अन्य योजनाओं में जारी कृषि कनेक्शन उपभोक्ता है। ऐसे में 14 लाख कृषि उपभोक्ताओं में से आयकर देने वाले व सरकारी कर्मचारियों को छोड़कर अन्य उपभोक्ताओं को अनुदान योजना का लाभ मिलेगा। वहीं जोधपुर जिले में 72 हजार कृषि उपभोक्ता, इसमें से 10 हजार फ्लेट रेट श्रेणी व 5 हजार अन्य योजनाओं में जारी कृषि कनेक्शन के उपभोक्ता है। वहीं सरकारी कर्मचारियों व आयकर भरने वाले कृषि उपभोक्ताओं को अनुदान देय नहीं है। ऐसे में जिले के करीब 30 प्रतिशत कृषि उपभोक्ताओं के अनुदान से वंचित रहने की आशंका है।
---
किसानों ने किया था आंदोलन
इस योजना के बंद होने पर किसानों ने विरोध प्रकट करते हुए भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में जोधपुर सहित प्रदेशभर में आंदोलन किया था। जोधपुर में किसान एक माह तक धरने रहे थे।
--
सरकार किसानों को श्रेणियों में विभाजित न करके सभी किसानों व सभी योजनाओं के तहत जारी कृषि कनेक्शन उपभोक्ताओं को अनुदान योजना में शामिल करे।
दलाराम बटेसर, प्रांत अध्यक्ष
भारतीय किसान संघ जोधपुर प्रान्त



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hGX7lz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment