जोधपुर. जोधपुर शहर जिला कांग्रेस सेवादल ने मंगलवार को महंगाई के खिलाफ ओलंपिक चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला कांग्रेस सेवादल के स्वयंसेवकों ने मोदी सरकार की कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ आक्रोश जताया। नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती देवड़ा, रीको के निदेशक सुनील परिहार, पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच, पीसीसी उपाध्यक्ष सोहनलाल जांगिड़, रमेश बोराणा, ओमप्रकाश चंदेल, शारदा चौधरी, महामंत्री आनंद सिंह चौहान, लियाकत अली रंगरेज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शांतिप्रसाद हर्ष, जगदीश दाधिच, डॉ. अजय त्रिवेदी, निर्मला राजपुरोहित व विजयलक्ष्मी पटेल सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई को लेकर सभी कांग्रेसजन ने एक सुर में आक्रोश जताया।
प्रदर्शन आज
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी और राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस राजस्थान इंटक के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज स्थित महात्मा गांधी सर्किल पर बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AVI8gq
0 comments:
Post a Comment