जेईई मुख्य परीक्षा का तीसरा चरण पूरा, अगले सप्ताह जारी होगी आंसर की

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. देश के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आइआइटीज) सहित अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-मुख्य परीक्षा) का तीसरा चरण मंगलवार को संपन्न हो गया। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई। पहली पारी सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक थी। जोधपुर में परीक्षा के लिए रमजान जी का हत्था स्थित आयोन डिजिटल में परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा की आंसर-की अगस्त के प्रथम सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा का अंतिम व चौथा चरण अगस्त महीने में होगा जो 5 दिन तक चलेगा। जेईई मुख्य परीक्षा 26, 27, 31 अगस्त और 1 व 2 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 20 जुलाई को समाप्त हो चुका है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से इस साल विद्यार्थियों को जेईई मुख्य परीक्षा के लिए चार मौके दे रहा है। पहले दो चरण फरवरी और मार्च महीने में पूरे हो गए। अप्रैल और मई माह में प्रस्तावित शेष दो चरणों को कोविड-19 के कारण डालना पड़ा। तीसरा चरण जुलाई में शुरू हुआ।

जेईई एडवांस परीक्षा 3 अक्टूबर को
जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर को किया जाएगा। इसमें जेईई मुख्य परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त करने वाले करीब ढाई लाख सफल अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा के जरिए देश के 23 आइआइटीज की 12 हजार 463 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी एनआईटीज में प्रवेश ले सकेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zEE56K
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment