धनेरा तक चली स्पेशल ट्रेन, स्वास्थ्य जांच के साथ हुआ टीकाकरण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जोधपुर रेल मंडल की ओर से चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन सोमवार को जोधपुर से धनेरा तक चली व छोटे-छोटे स्टेशनों पर रेलकर्मियों, उनके बच्चों व परिजनों की स्वास्थ्य की जांच और कोविड टीकाकरण किया गया। स्पेशल ट्रेन में जोधपुर मंडल रेलवे अस्पताल तथा चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सकों ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रेलकर्मियों, उनके बच्चों व परिजनों की स्वास्थ्य जांच तथा कोविड टीकाकरण किया। मेडिकल टीम की ओर से मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा व धनेरा रेलवे स्टेशनों पर मेडिकल कैम्प लगाया गया। विभिन्न स्टेशनों पर 228 नागरिकों को चिकित्सा सुविधा का लाभ मिला। इस अवसर पर 114 लोगों को कोविड टीका लगाया गया।
रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि कोविड 19 की तीसरी लहर की संभावना और बच्चों पर उसके प्रभाव की आशंका को देखते हुए मंड़ल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय के निर्देशानुसार रेलकर्मियों व उनक बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा रहे है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3z2rTN1
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment