ऑक्सीजन प्लांट से कॉपर टेल पाइप चोरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
मण्डोर क्षेत्र में शिवराम नाथूजी टाक राजकीय जिला चिकित्सालय में 49 लाख रुपए की लागत से लगा ऑक्सीजन प्लांट से सुरक्षा के अभाव में कॉपर टेल पाइप चुरा लिया गया। साथ ही कन्ट्रोल पैनल लाइन तोड़-फोड़ कर दी गई। मण्डोर थाना पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि मण्डोर जिला अस्पताल में कोरोना की दूसरी लहर के तहत 49 लाख रुपए से ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था। इस प्लांट के साथ लगे ऑक्सीजन मैनीफॉल्ड से चोर ने कॉपर टेल पाइप चुरा लिया। वहीं, कन्ट्रोल पैनल की पाइप लाइन तोड़ दी। इसका पता लगने पर यूनीशी कम्पनी के सुपरवाइजर राजेश जांगिड ने मण्डोर थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने संदिग्धों से पड़ताल के बाद मूलत: जालोरी गेट हरिजन बस्ती हाल नयापुरा हरिजन बस्ती निवासी विनय पुत्र गंगाप्रसाद वाल्मिकी को गिरफ्तार किया।

लावारिस हालत में है ऑक्सीजन प्लांट
युवक कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव लक्ष्मणसिंह सोलंकी ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट लोकार्पण के बाद से लावारिस हालत में है। आंधी व तूफान और बरसात से बचाव के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से प्लांट की सुरक्षा के लिए टीन शेड और सुरक्षाकर्मी तैनात करने की मांग की गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hiMsOT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment