गांधीधाम, दिल्ली सराय रोहिल्ला के लिए चलेगी ट्रेनें

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर मण्ड़ल की पांच स्पेशल ट्रेनों का संचालन पुन: शुरू करने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि कोविड 19 व लॉक डाउन के कारण निरस्त की गई 5 स्पेशल ट्रेनों का संचालन पुन: शुरू किया जाएगा। ये सभी ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, समय व ठहराव अनुसार ही संचालित होंगी।
- गाड़ी संख्या 02464 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला 8 जुलाई से आगामी आदेश तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 02463 दिल्ली सराय रोहिल्ला- जोधपुर 7 जुलाई से आगामी आदेश तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी।
-गाड़ी संख्या 04810 जोधपुर- जैसलमेर 5 जुलाई से आगामी आदेश तक प्रतिदिन संचालित की जाएगी।
- गाड़ी संख्या 04809 जैसलमेर-जोधपुर 5 जुलाई से आगामी आदेश तक प्रतिदिन संचालित की जाएगी।
- गाड़ी संख्या 04823 जोधपुर- रेवाड़ी 5 जुलाई से आगामी आदेश तक प्रतिदिन संचालित की जाएगी।
- गाड़ी संख्या 04824 रेवाड़ी-जोधपुर 7 जुलाई से आगामी आदेश तक प्रतिदिन संचालित की जाएगी।
- गाड़ी संख्या 04801 जोधपुर-इंदौर 5 जुलाई से आगामी आदेश तक प्रतिदिन संचालित की जाएगी।
- गाड़ी संख्या 04802 इंदौर-जोधपुर 6 जुलाई से आगामी आदेश तक प्रतिदिन संचालित की जाएगी।
- गाड़ी संख्या 02483 जोधपुर-गांधीधाम 5 जुलाई से आगामी आदेश तक सप्ताह में तीन दिन सोम, बुध व शनिवार को संचालित की जाएगी।
- गाड़ी संख्या 02484 गांधीधाम-जोधपुर 6 जुलाई से आगामी आदेश तक सप्ताह में तीन दिन मंगल, गुरू व रविवार को संचालित की जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2V1RTJB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment