चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद, दो गिरफ्तार
- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आए पकड़ में
जोधपुर.
रातानाडा थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी पहलूओं से जांच के बाद मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में शुक्रवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनसे चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस ने बताया कि वाहन चोरियों की वारदातें रोकने और चोरी करने वालों की धरपकड़ के लिए विभिन्न पहलूओं से जांच की गई। थानाधिकारी लीलाराम के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया। मोटरसाइकिल चोरी स्वीकारने पर जालोर जिले में करड़ा थानान्तर्गत गुदाऊ निवासी सुरेश कुमार पुत्र रेखाराम बिश्नोई और गुड़ा बिश्नोइयान निवासी सुन्दरलाल पुत्र शंकरलाल बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही से चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। आरोपियों को एक मामले में गिरफ्तार किया गया। पांच बाइक को सीआरपीसी की धारा १०२ में जब्त किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36gNFQp
0 comments:
Post a Comment