जोधपुर.
कोरोना संक्रमण का असर कम होने के चलते राज्य के गृह विभाग के आदेश के बाद पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में अब सिर्फ रात्रि कफ्र्यू रहेगा। रविवार को कफ्र्यू भी हटा दिया गया।
पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) राजकुमार चौधरी ने इस संबंध में रविवार को निषेधाज्ञा की धारा 144 लागू की। इसी के साथ अब प्रतिदिन रात 11 से दूसरे दिन सुबह पांच बजे तक कफ्र्यू रहेगा। रविवार का कफ्र्यू हटा दिया गया। वहीं, शादी समारोह, मैरिज गार्डन, मैरिज हॉल व होटल आदि में 25 लोगों को अनुमत किया गया है। स्थिति का आंकलन करने के बाद एसडीएम शादी समारोहों में मेहमानों की संख्या को 50 तक अनुमत कर सकते हैं। सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, थिएटर भी सुबह नौ से रात आठ बजे तक पचास प्रतिशत क्षमता के साथ चालू रहेंगे। इनमें वैक्सीन की कम से कम पहली डोज लगाने वालों को ही अनुमति होगी। साठ प्रतिशत कर्मचारियों ने यदि वैक्सीन की कम से कम पहली डोज लगा ली है तो ऐसे रेस्टोरेंट शाम चार बजे के स्थान पर रात दस बजे खुले रहेंगे। टेक एण्ड अवे की सुविधा 24 घंटे के लिए चालू कर दी गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UDuXjI
0 comments:
Post a Comment