जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी सहित तीन विद्यार्थियों को शुक्रवार को निलंबित करने के मामले के बाद शनिवार को एहतियात के तौर पर जेएनवीयू केंद्रीय कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सुबह कुछ छात्राएं प्रदर्शन के लिए पहुंची लेकिन पुलिस ने उन्हें भगा दिया। इसके बाद खुद भाटी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। पुलिस और छात्रों के बीच नोकझोंक हुई लेकिन उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। छात्र अपनी मांगों का ज्ञापन पुलिस बेरिकेड्स पर चस्पा करके रवाना हो गए। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी सहित तीन विद्यार्थियों को शुक्रवार को निलंबित करने के मामले के बाद शनिवार को एहतियात के तौर पर जेएनवीयू केंद्रीय कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सुबह कुछ छात्राएं प्रदर्शन के लिए पहुंची लेकिन पुलिस ने उन्हें भगा दिया। छात्र अपनी मांगों का ज्ञापन पुलिस बेरिकेड्स पर चस्पा करके रवाना हो गए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fzCIij
0 comments:
Post a Comment