डिस्कॉमकर्मियों पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर.
महामंदिर थाना पुलिस ने गांधीपुरा गली-5 में फॉल्ट मरम्मत करने के दौरान डिस्कॉम कर्मचारियों पर हमला करने के मामले में शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि गांधीपुरा में गुरुवार रात बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। फॉल्ट मरम्मत करने के लिए डिस्कॉम कर्मचारी पहुंचे तो लोग विरोध में उतर आए थे। आक्रोशित लोगों ने डिस्कॉमकर्मियों से मारपीट कर दी थी। हमले में एक कर्मचारी के सिर में चोट आई थी। वह घायल हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की थी।
बीजेएस में डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता अरूण प्रकाश की तरफ से राजकार्य में बाधा डालने व जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में गांधीपुरा गली-5 निवासी राजेश उर्फ राजेश्वर पंवार पुत्र धन्नाराम वर्गी और प्रेमदास उर्फ कालू पुत्र छैलाराम वाल्मिकी को गिरफ्तार किया गया। हमले में कुछ और भी व्यक्तियों के शामिल होने का अंदेशा है। जिनके बारे में जांच की जा रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kLWOsU
0 comments:
Post a Comment