जोधपुर. कोरोना की द्वितीय लहर में प्रतिनियुक्तियों पर बड़ी संख्या में शिक्षा विभाग के शिक्षक व कर्मचारी शहर आ गए थे, लेकिन कई शिक्षक अभी तक प्रशासनिक कार्यालयों व अन्यत्रों जगहों से कार्यमुक्त नहीं हुए है। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार साढ़े तीन सौ से ज्यादा शिक्षक प्रतिनियुक्तियों पर लगे हुए हैं। जबकि विभाग खुद मान रहा हैं कि अब कोरोना इतना नहीं है, उसके बावजूद इन शिक्षकों को कोविड कार्यों से कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा है। शहर में ज्यादातर प्रतिनियुक्त शिक्षक गांवों में पदस्थापित है। शिक्षा विभाग शिक्षकों को स्कूल बुलाने के जल्द आदेश निकालने की तैयारी में है।
इन ज्यादातर शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर लगाने के लिए शिक्षा विभाग मुख्यालय की बजाय सीधे सीबीईओ व संस्था प्रधानों को ही पत्र पहुंचे थे। कई प्रशासनिक अधिकारियों ने ' अपनों Ó को लगाने के लिए सीधे सीबीइओ व संस्था प्रधानों से फोन के जरिए आदेश भेज स्कूलों से रिलीव कराया था, ये शिक्षक अभी तक स्कूलों में नहीं लौटे हैं। संस्था प्रधानों को चिंता खाए जा रही हैं कि बिना गुरुजी स्कूलों का संचालन कैसे होगा?
ग्रामीण लगातार कर रहे शिकायत
शिक्षा विभाग स्माइल जैसे कार्यक्रम भी चला रहा है। कई शिक्षक बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई भी करवा रहे है। कई बच्चों के पास एंडोइड फोन नहीं है तो उन्हें घर-घर जाकर कार्य दे रहे है। कोरोना केस कम हो जाने के कारण शिक्षकों के स्कूल नहीं पहुंचने से गांवों में लोग नाराज हो रहे है।
इनका कहना हैं...
कई शिक्षक प्रतिनियुक्तियों पर चल रहे हैं। जल्द सीबीईओ को निर्देश देकर इन्हें स्कूल के लिए बुलावा भेज देंगे।
- प्रेमचंद सांखला, संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, जोधपुर मंडल
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Bs0A0m
0 comments:
Post a Comment