राज्यपाल के बाजरा संकर बीज उत्पादन की प्रशंसा के बाद आयुक्त ने किया दौरा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
राज्यपाल कलराज मिश्र के जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय में बाजरा के संकर बीज उत्पादन पर चल रहे कार्यो की प्रशंसा के बाद प्रदेश के कृषि आयुक्त डॉ ओमप्रकाश ने कृषि विश्वविद्यालय का दौरान किया। डॉ ओमप्रकाश ने कहा कि विश्वविद्यालय बाजरा बीज उत्पादन क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएं व राजस्थान राज्य बीज निगम का तकनीकी सहयोग करे, जिससे वृहद् स्तर पर बाजरा बीज उत्पादन कार्यक्रम लेकर राज्य को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा सके।उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए बीज निगम के अधिकारी शीघ्र ही विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे। कुलपति प्रो बीआर चौधरी ने आयुक्त डॉ ओमप्रकाश को विश्वविद्यालय में चल रहे उन्नत बीज उत्पादन कार्य व अनुसंधान कार्योका अवलोकन कराया व चर्चा की। उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास व संरचनात्मक प्रशासनिक भवन निर्माण स्थलों का दौरा भी कराया। इस दौरान अधिष्ठाता डॉ भारतसिंह भीमावत, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ ईश्वरसिंह, निदेशक अनुसंधान डॉ सीताराम कुम्हार, कृषि विभाग उप निदेशक डॉ जीवनराम भाखर व विवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉ मोतीलाल मेहरिया साथ थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dNDRBU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment