छह आरोपी गिरफ्तार, चोरी की कार, मोपेड व बाइक बरामद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के छह युवकों को सोमवार को गिरफ्तार कर चोरी की एक कार, मोपेड व मोटरसाइकिल बरामद की। अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी वाहन चुराने के बाद मादक पदार्थ की तस्करी में काम लेते हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) मांगीलाल राठौड़ ने बताया कि एसीएफएस कॉलोनी निवासी अनवर पुत्र अनवर हुसैन की कार गत नौ जुलाई की रात कुड़ी गांव से चोरी हो गई थी। चोरी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई। झंवर थाना मनोज कुमार ने गुड़ा बिश्नोइयान में मंगल नगर निवासी अनिल सारण पुत्र राणाराम बिश्नोई, महिपाल पुत्र चैनाराम बिश्नोई, किशोर पुत्र हनुमानराम बिश्नोई व दिनेश पुत्र पुखराज बिश्नोई को हिरासत में लिया। पूछताछ में कार चोरी करना स्वीकार किया। थानाधिकारी अमित सिहाग ने बताया कि चारों को गिरफ्तार कर निशानदेही से चोरी की कार बरामद की गई। आरोपियों ने एक गैंग बना रखी है। जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों से वाहन चुराते हैं। फिर चोरी के वाहनों से मादक पदार्थ व शराब तस्करी करते हैं।
वहीं, मोपेड चोरी के मामले में मूलत: करवड़ थानान्तर्गत गंगाणी केके कॉलोनी निवासी नरेश पुत्र भंवरलाल जाट को गिरफ्तार कर चोरी मोपेड बरामद की गई। इसी प्रकार, मोटरसाइकिल चोरी के एक अन्य मामले में झालामण्ड के पास मीरा नगर में हरिसभा आश्रम के पास निवासी संजय पुत्र किशनलाल प्रजापत को गिरफ्तार किया गया। उससे बाइक भी बरामद की गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ezGqrk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment