जोधपुर.
बनाड़ में पेट्रोल पम्प के सामने कबाड़ गोदाम में आग के दौरान गोदाम मालिक की संदिग्ध हालात में मौत को लेकर रविवार को चौथे दिन भी गतिरोध बना रहा। परिजन व खटीक समाज पोस्टमार्टम कराने तक को तैयार नहीं हुआ। उधर, महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे मृतक के एक पुत्र की तबीयत खराब हो गई।
पुलिस के अनुसार गत 14 जुलाई की रात तुलछाराम खटीक के कबाड़ गोदाम में आग लग गई थी और वहां तुलछाराम की मृत्यु हो गई थी। मृतक के पुत्र व पत्नी ने चार जनों पर हत्या कर आग लगाने का मामला दर्ज कराया था। तब से शव एमजीएच की मोर्चरी में रखा है। खटीक समाज के पदाधिकारी व परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पोस्टमार्टम कराने को लेकर अड़े हुए हैं। जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा और उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने और शव उठाने को लेकर खटीक समाज के लोगों से समझाइश की, लेकिन फिलहाल कोई समाधान नहीं हुआ। उधर, धरनास्थल पर बैठे मृतक के पुत्र की गर्मी व उमस के चलते अपराह्न में तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल ले जाकर जांच कराई गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eyWKca
0 comments:
Post a Comment