ग्रीन बेल्ट में फ्रंटलाइन पद रिक्त होने से तबाह हो रही वनभूमि

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

NAND KISHORE SARASWAT

जोधपुर. वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए फ्रंट लाइन स्टाफ में लगातार कमी से ग्रीन बेल्ट तबाही के कगार पर पहुंचने लगा है। संभाग में सर्वाधिक वनों से आच्छादित सिरोही में उपवन संरक्षक पद लंबे अर्से से रिक्त है। क्षेत्रीय वन अधिकारी के अलावा जिले में वन रक्षकों के 123 में से 90 पद खाली हैं। वन मंडल में उप वन संरक्षक समेत 222 महत्वपूर्ण पदों में से 141 पद रिक्त रहने का फायदा भू-माफिया और खनन माफिया जमकर उठा रहे हैं। संभाग मुख्यालय जोधपुर में भी वन विभाग के मुखिया और कई महत्वपूर्ण पद लंबे अर्से से रिक्त हैं।

जिलों में समानीकरण का अभाव

सिरोही में कुल 1638.65 वर्गकिमी वन क्षेत्र और वन्यजीवों की नियमित सुरक्षा व गश्त के लिए मात्र 33 वन संरक्षक तैनात हैं। जोधपुर के केवल 243.08 वर्गकिमी वन क्षेत्र की सुरक्षा व गश्त के लिए 44 वन रक्षक हैं। बाड़मेर में 627.32 वर्ग किमी वन क्षेत्र की सुरक्षा के लिए 51 वन रक्षक तैनात हैं। कार्य का समानीकरण नहीं होने के कारण वनविभाग में परिणाम भी शून्य ही है।

क्षेत्रफल दायित्व का निर्धारण नहीं
केंद्र की गाइड लाइन के अनुसार जिले में वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा में तैनात वनरक्षकों के पास न्यूनतम 500 व अधिकतम 1000 हजार हेक्टयेर वन क्षेत्र होना चाहिए, लेकिन प्रदेश के अधिकांश जिलों में वनरक्षकों, वनपाल व सहायक वनपाल के पास औसतन 2000 से ज्यादा हेक्टेयर वन क्षेत्रफल होने के कारण कोई दायित्व का भी निर्धारण नहीं हो पाया है।

कहां कितने पद रिक्त


कार्यालय --------------- स्वीकृत पद-----------रिक्त पद -------वनक्षेत्र

मुख्य वन संरक्षक जोधपुर मुख्यालय -------53-----30---------------------------
उपवन संरक्षक जोधपुर मंडल -----------172-----45-------------243.08 वर्ग किमी

उपवन संरक्षक सिरोही -----------------222-----141---------1638.65 वर्गकिमी
उपवन संरक्षक जालोर-----------------107-----29-------------452.60 वर्ग किमी

उपवन संरक्षक बाड़मेर---------------168-----55-----------627.32 वर्ग किमी
उपवन संरक्षक डीडीपी जैसलमेर------121------41----------------------------

उपवन संरक्षक इगांनप जैसलमेर-----185-------88--------------581.59 वर्गकिमी
उपवन संरक्षक पाली --------------------124------------------51--------------963.58 वर्गकिमी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hA9zDA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment