गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में लॉटरी से प्रवेश प्रक्रिया शुरू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर जिले के राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम की नौ स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक प्रवेश के लिए लॉटरी से प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हुई। पहले दिन कक्षा १ की लॉटरी हुई। इसी प्रकार दूसरी कक्षाओं की लॉटरी २२ जुलाई से होगी। इन स्कूलों में ९६६ विद्यार्थियों के लिए सीटें हैं, जिसमें ४१४६ विद्यार्थियों ने दाखिला लेने के लिए आवेदन किया है। ओलंपिक रोड स्थित गांधी स्कूल प्रिंसिपल प्रतिभा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा। एडीईओ सुरेन्द्र, एसीबीईओ मिथिला चारण, आरपी हनुमान राम चौधरी व एसडीएमसी मेंबर इलियास मोहम्मद सहित कई जनों की मौजूदगी में लॉटरी निकाली गई। इसी प्रकार शहर की चैनपुरा स्कूल से नोडल प्रभारी नवीन देवड़ा ने बताया कि यहां भी कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। प्रिंसिपल नलिनी राजोत्या, पार्षद मुकेश गहलोत,एडीईओ सुरेन्द्रसिंह चौहान, डीईओ बीआर खींचड़, सिद्धार्थ, सुनील, ललित, सुंदर व अनिल सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। जोधपुर जिले के राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम की नौ स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक प्रवेश के लिए लॉटरी से प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हुई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Uor0j7
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment