पेट्रोल-डीजल के बाद अब सब्जियां भी शतक मारने को आतुर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पेट्रोलियम पदार्थों के भाव बढऩे की यही गति बनी रही तो इस सप्ताह सूर्यनगरी में भी डीजल 100 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। रविवार को एक लीटर डीजल की कीमत करीब 99 रुपए (98.94) थी। प्रदेश के 12 जिलों में पहले ही डीजल शतक लगा चुका है। पिछले 6 महीनों में डीजल 16 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। इससे सब्जियां और अन्य घरेलू व निर्माण सामग्री का ट्रांसपोर्टेशन महंगा हो गया है। साथ ही किराणा व रोजमर्रा की किराणा जैसी अन्य वस्तुओं पर भी महंगाई की मार पडऩे की आशंका खड़ी हो गई है।
जनवरी में शहर में एक लीटर डीजल की कीमत 83.14 पैसे थी। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन 20 से 30 पैसे की वृद्धि कर रही है जिसके कारण अब डीजल 100 रुपए के पास आ गया है। देश में अस्सी प्रतिशत से अधिक परिवहन ट्रकों के माध्यम से होता है और उनमें डीजल काम आता है। डीजल की वृद्धि के साथ अन्य सामग्रियों के दाम भी बढ़ते हैं।

पेट्रोल 108 रुपए के पास
प्रदेश में पेट्रोल की कीमतों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। रविवार को जोधपुर में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 107.64 रुपए थी। ईधन के भाव में बढ़ोतरी ने आम जनता का खर्च बेतहाशा बढ़ा दिया है।

100 रुपए किलो सब्जियां
डीजल की कीमतों में वृद्धि और मानसून का समय होने से सब्जियों के दाम आसमां पर आ गए हैं। अधिकांश सब्जियां 100 रुपए प्रति किलो के आसपास बिक रही है। आलू को छोड़ दें तो कुछ भी सस्ता नहीं है। प्याज भी रिटेल में 30 से 35 रुपए किलो मिल रहा है।

किराणा पर फिलहाल प्रभाव नहीं
डीजल के बढ़ते दामों का फिलहाल किराणा पर कोई प्रभाव नहीं है। दालों के दाम में हाल ही में 10 रुपए प्रति किलो की कमी आई है। मूंग मोगर 90, मूंग दाल 80, चना दाल 70, उड़द 95, मसूर दाल 80 रुपए प्रति किलो मिल रही है। खाद्य तेल के दाम में भी कुछ कमी आई है। एक लीटर खाद्य तेल की कीमत 135 रुपए है। शक्कर 38 रुपए प्रति किलो है।

सब्जियों के दाम
100 रुपए किलो के पार सब्जियां
सब्जियां ---------- प्रति किलो कीमत
लाल पत्ता गोभी ---------- 160
मीठा नीम ---------- 100
चंदलिया ---------- 120
ब्रोंकली ---------- 200
धनिया ---------- 120
बीन्स ---------- 152

100 रुपए किलो के पास सब्जियां
फूलगोभी ---------- 98
चाइनीज खीरा ---------- 80
भिंडी ---------- 92
ग्वारी फली ---------- 96
टिंडा ---------- 88
तुरई ---------- 92
तर ककड़ी ---------- 88
रतालू ---------- 98
चवला फली ---------- 96
कच्चा पपीता ---------- 88
शिमला मिर्च ---------- 92
अदरक ---------- 90

50 रुपए किलो के पास सब्जियां
पत्ता गोभी ---------- 60
बैंगन ---------- 40
कांटेवाला बैंगन ---------- 64
हरा कद्दू ---------- 68
करेला ---------- 68
नींबू ---------- 60
चुकंदर ---------- 52
पालक ---------- 42
लौकी ---------- 40
अरवी ---------- 54
परवल ---------- 66
हरी मिर्च ---------- 68
..................................

छह महीने में 16 रुपए महंगा हुआ डीजल
डीजल ---------- एक लीटर कीमत
1 जनवरी 2021 ---83.144
फरवरी 2021 --- 85.106
मई 2021 --- 90.00
1 जून 2021 --- 94.282
8 जून 2021 --- 98.00
11 जुलाई 2021 ----98.94



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TVAthE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment