नाइजीरिया में कोरोना सेवा में जुटी है इंडियन कल्चरल एसोसिएशन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

अफ्रीकी देश नाइजीरिया में कोरोना से पीडि़त जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए इंडियन कल्चरल एसोसिएशन पिछले डेढ़ साल से कार्य कर रही है। प्रवासी भारतीय ऑक्सीजन की व्यवस्था से लेकर जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने के काम में जुटे हुए हैं। एसोसिएशन के मुखिया जोधपुर मूल के संजय जैन ने सेवा कार्यों की कमान संभाल रखी है।

जैन बताते हैं कि एसोसिएशन महामारी की शुरुआत के समय से ही सेवा कार्यों में जुटी है। नाइजीरिया की राजधानी लेगोस में मास्क वितरण और जागरूकता कार्यक्रमों के साथ शुरुआत की गई। इसके बाद कई स्थानों पर सेनेटाइजिंग मशीनें स्थापित की गई। विशेषज्ञों की ओर से वेबिनार आयोजित कर प्रवासी भारतीयों और नाइजीरिया मूल के लोगों को जागरूक करने का अभियान अब तक जारी है।

ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद
कोरोना जब पीक पर था तो भारत की तरह ही नाइजीरिया में भी ऑक्सीजन की भारी किल्लत हुई। तब एसोसिएशन की तरफ से ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक स्थापित कर निशुल्क सिलेंडर वितरित किए गए।

37 हजार परिवारों को पहुंचाया राशन

जैन ने बताया कि महामारी की वजह से लोगों का जीवन यापन भी काफी प्रभावित हुआ और इसी को ध्यान में रखते हुए 37 हजार से ज्यादा परिवारों को सूखी राशन सामग्री वितरित की गई। इस कार्य को नाइजीरिया की सरकार और प्रशासन ने भी सराहा।

50 साल पुरानी संस्था
इंडियन कल्चरल एसोएिशन भारतीयों की नाइजीरिया में 50 साल पुरानी संस्था है। भारतीयों की ओर से वहां स्कूलों में स्वच्छ पानी, अनाथ बच्चों, ओल्ड एज होम जैसे कई प्रोजेक्ट में सहयोग कर रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dJ2HCH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment