ज़ैन मुनि का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

तातेड गेस्ट हाउस में तेयुप सरदारपुरा का शपथ ग्रहण समारोह

जोधपुर. जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण के शिष्य मुनि तत्वरूचि व मुनि संभव कुमार ने रविवार सुबह चातुर्मास के लिए कोविड गाइडलाइन पालना के साथ सरदारपुरा स्थित तातेड गेस्ट हाउस में प्रवेश किया। चातुर्मास मंगलप्रवेश के अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की जोधपुर स्थित शाखा परिषद, तेयुप सरदारपुरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महावीर चौधरी को पूर्व अध्यक्ष रतन चौपडा ने आगामी कार्यकाल के लिए सेवा की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष (प्रथम) श्रेयांस कोठारी, उपाध्यक्ष (द्वितीय) विकास चौरडिया, मंत्री कैलाश जैन, सहमंत्री (प्रथम) विकास चोपड़ा, सहमंत्री (द्वितीय) वैभव दुग्गड, कोषाध्यक्ष स्वरूप चोपड़ा, संगठन मंत्री जयेश सिंघवी मौजूद रहे। अभातेयुप पूर्वाध्यक्ष व महासभा कार्यकारिणी सदस्य मर्यादा कुमार कोठारी ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रतन चौपडा, महासभा के सलाहकार एकलव्य भंसाली आदि मौजूद रहे। संचालन सभा मंत्री महावीर चौपड़ा ने किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Vzk4zN
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment