जोधपुर सेन्ट्रल जेल में बंदियों की सांकेतिक भूख हड़ताल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राज्य सरकार की ओर से पैरोल के नियमों में बदलाव करने के विरोध में जोधपुर सेन्ट्रल जेल के बंदियों ने सोमवार को सांकेतिक भूख हड़ताल की। देर शाम बंदियों ने भोजन ग्रहण किया।

जेल सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने सजा काटने वाले कैदियों को पैरोल पर छोडऩे के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। जो तीस जून से लागू किए जा चुके हैं। नए नियम कुछ सख्त होने से बंदी व कैदी विरोध में उतर आए। जेल के लगभग सभी बंदी व सजा काट रहे कैदियों ने पैरोल के नए नियमों के विरोध सावन के पहले सोमवार पर भूख हड़ताल की।
पुराने नियम लागू करने की मांग को लेकर उन्होंने सुबह का भोजन ग्रहण नहीं किया। जेल प्रशासन ने समझाइश की, लेकिन बंदी नहीं मानें। हालांकि शाम को बंदियों ने भोजन ग्रहण किया। . राज्य सरकार की ओर से पैरोल के नियमों में बदलाव करने के विरोध में जोधपुर सेन्ट्रल जेल के बंदियों ने सोमवार को सांकेतिक भूख हड़ताल की। देर शाम बंदियों ने भोजन ग्रहण किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3i2dtXj
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment