कांग्रेस का जगह-जगह प्रदर्शन व हस्ताक्षर अभियान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न विभागों ने महंगाई के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन किया और हस्ताक्षर अभियान चलाया। शहर जिला कांग्रेस विधि विभाग ने पेट्रोल-डीजल रसोई गैस की बढ़ती कीमतों एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में शनिवार को ओल्ड हाईकोर्ट रोड पर कालटेक्स पेट्रोल पम्प पर सघन हस्ताक्षर अभियान व प्रदर्शन किया। विधि विभाग के अध्यक्ष अनिल गौड़ ने कहा कि क्रूड आयल के सस्ता होने के बाद भी पेट्रोल डीजल के दाम बेतहाशा बढ़ रहे हैं और केंद्र सरकार मौन है। कार्यक्रम में जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार, कांग्रेस नेता डॉ. अजय त्रिवेदी और सलीम खान सहित अन्य ने भी अपने विचार रखें। अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने मेडिकल कॉलेज चौराहा पर हस्ताक्षर अभियान व प्रदर्शन किया। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हेमन्त शर्मा ने बताया कि आमजन के लिए इस महंगाई में जीना दुश्वार हो गया है। हस्ताक्षर अभियान में पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष सईद अंसारी, उत्तर की महापौर श्रीमती कुंती देवड़ा सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। हस्ताक्षर अभियान दूसरा पुलिया चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पेट्रोल पंप पर चलाया गया। ये जानकारी जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जगदीश दाधीच ने दीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yGvSOU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment