महामृत्युंजय महारुद्रयज्ञ की पूर्णाहुति

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भूतनाथ महादेव मंदिर में आयोजित महामृत्युंजय महारुद्रयज्ञ की पूर्णाहुति शनिवार को एक लाख इक्यावन हजार आहुतियों के साथ हुई। सात दिवसीय यज्ञ में 151 जोड़ों ने मिलकर 1 लाख 51 हजार आहुतियां प्रदान की। अग्निहोत्री पंडित सोमदत्त ने श्री सूक्त के रहस्य के बारे में भक्तों को जानकारी दी। अग्निहोत्री रामेश्वर बिस्सा, नवरतन व्यास, रवि दत्त पुरोहित व चंचल हर्ष ने श्रीसूक्त मंत्रों से यज्ञ मंडप परिसर को गुंजायमान किया। पंडित कन्हैया लाल पुरोहित ने बताया कि विधायक सूर्यकांता व्यास के प्रयासों से कोरोना महामारी के शमन के लिए महा मृत्युंजय यज्ञ का आयोजन किया गया।
राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता शिव कुमार व्यास ने पूर्व सांसद जसवंत सिंह बिश्नोई, निगम उत्तर क्षेत्र महापौर कुंती देवड़ा, दक्षिण क्षेत्र की महापौर वनिता सेठ, पूर्व राज्यसभा सदस्य नारायण पंचारिया ,भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी, डॉ. राजू व्यास, जोधपुर उत्तर पश्चिम रेलवे की डीआरएम गीतिका पांडे, उपेंद्र दवे, जिला उपभोक्ता संरक्षण मंच के सदस्य आनंद सिंह आदि का माल्यार्पण कर साफा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया । भूतेश्वर महादेव मंदिर समिति के मदन गोपाल बोहरा ने सहयोगियों का आभार जताया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hMI3UF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment