जोधपुर/आसोप.
जिले में एक किशोरी का अपहरण करने के बाद सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की गाड़ी से कुचलने से पीडि़ता के नाना की मृत्यु हो गई थी। दो आरोपियों को हिसार से पकड़ा गया।
पुलिस ने बताया कि गत 16 जुलाई को एक किशोरी का उसके ननिहाल से कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया था। फिर चारों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और गाड़ी से ननिहाल के बाहर लाने के बाद धक्का देकर गिरा दिया था। विरोध करने पर नाना को गाड़ी से टक्कर मार घायल कर दिया था। जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। मामा के साथ मामी भी घायल हो गई थी। गत 17 जुलाई को अपहरण, सामूहिक बलात्कार व पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने तलाश के बाद कई जगह दबिशें दी गईं। हरियाणा के हिसार से युवक को पकड़ा गया। वहीं, नागौर से दूसरे युवक को हिरासत में लिया गया। तीसरे आरोपी को भी हिसार से पकड़ा गया। पूछताछ के बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zEGJJV
0 comments:
Post a Comment