जोधपुर.
जिले के बिलाड़ा थानान्तर्गत हरियाड़ा गांव में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा खण्डित करने को लेकर जाट समाज की ओर से शुक्रवार को कलक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
जाट समाज के युवक सुबह जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट के बाहर नारेबाजी कर विरोध जताया। साथ ही एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिला कलक्टर इन्द्रजीत से मुलाकात की और प्रतिम खण्डित करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने, प्रतिमा खण्डित करने के नुकसान की भरपाई करने की मांग की। जिला कलक्टर ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मण्डल में रालोपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजूराम खोजा, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र छबरवाल, संपत पूनिया, जगदीश सारण, गजेन्द्र महिया, हनुमान तरड़ आदि मौजूद थे।
गौरतलब है कि गत बुधवार रात अज्ञात लोगों ने हरियाड़ा गांव स्थित लोक देवता की प्रतिमा खण्डित कर दी थी। इसका पता लगने पर समाज के लोगों ने गुरुवार को विरोध जताया था। पुलिस ने तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया तब सभी शांत हुए थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rdBWfg
0 comments:
Post a Comment