जोधपुर।
शारीरिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक मुख्यालय डॉ भल्लूराम खीचड़ से मिलकर पिछले तीन वर्षों से बकाया क्रीड़ा शुल्क की ओर से एकत्रित राशि प्रतियोगिता आयोजक विद्यालयों को दिलाने की मांग की। संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि वर्ष 2017 से 2019 तीन वर्षों तक माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इन आयोजक विद्यालयों को पूर्व वर्षों में क्रीड़ा शुल्क की ओर से एकत्रित राशि में से रुपयों के चेक दिए जाते रहे है। पिछले तीन वर्षों से प्रतियोगिता आयोजक विद्यालयों को किसी प्रकार के चेक वितरित नहीं किए गए है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापूराम चौधरी ने बताया कि यह राशि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पड़ा है जो विद्यालयो को तुरंत वितरित की जानी चाहिए। प्रतिनिधिमण्डल में किशन मेघवाल, डॉ लूणाराम, कमल सारण आदि शामिल थे।
----
सर्टिफिकेट डिजाइनिंग प्रतियोगिता जयेश्वर दूसरे स्थान पर
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान संघ दयालसिंह महाविद्यालय करनाल की ओर से आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन सर्टिफि केट डिजाइनिंग प्रतियोगिता में रोवर जयेश्वर प्रजापत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया । जयेश्वर को पुरस्कारस्वरूप 300 रुपए इनाम राशि व ई-प्रमाण पत्र दिया गया ।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jDsDTZ
0 comments:
Post a Comment