मोबाइल मरम्मत कराने निकली किशोरी से सामूहिक बलात्कार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

मोबाइल मरम्मत कराने निकली किशोरी से सामूहिक बलात्कार
- दुकानदार सहित दो जनों के खिलाफ एफआइआर दर्ज
जोधपुर.
जिले में मोबाइल मरम्मत कराने के लिए एक दुकान पहुंची किशोरी से दुकानदार व उसके मित्र ने सामूहिक बलात्कार किया।
पुलिस के अनुसार सत्रह वर्षीय किशोरी की शिकायत पर मोबाइल दुकान संचालक व उसके मित्र के खिलाफ सामूहिक बलात्कार व पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि कुछ दिन पहले किशोरी का मोबाइल खराब हो गया था। तब वह मरम्मत कराने के लिए आरोपी की दुकान गई थी, जहां दुकानदार ने उसे बंधक बना लिया। फिर अपने एक मित्र को भी बुला लिया और बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। काफी मिन्नतों के बाद आरोपियों के चंगुल से छूटी और घर पहुंची, जहां परिजन को अवगत कराया। परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। सहायक पुलिस आयुक्त (महिला लैंगिक अपराध रोकथाम व अनुसंधान सैल) लाभूराम चौधरी जांच कर रहे हैं। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराया है। बयान भी दर्ज किए गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WcXFZp
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment